गंगा एक्सप्रेसवे किनारे हादसा, बाइक सवार मांमा-भांजा घायल
Apr 08, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News - गंगा एक्सप्रेसवे किनारे हादसा, बाइक सवार मांमा-भांजा घायलबहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे की पटरी पर टैक्टर ने बाइक

कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे की पटरी पर टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार थाना बबराला के गांव मकदमपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र हरद्वारी व उसका भांजा अबीस कुमार निवासी गांव सिंहपुरथरेसा कोतवाली बहजोई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल भांजे के मुताबिक वह दिल्ली से अपने मामा कुंवरपाल को लेकर गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक राजपुर के निकट एक्सप्रेसवे की पटरी पर पहुंची तो, हादसा हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


