युवक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की दी धमकी
Feb 08, 2026 01:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
Sambhal News - चन्दौसी के मोहल्ला आवास विकास निवासी रजत ने फेसबुक पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी मिलने की तहरीर दी है। 6 फरवरी को रात 10 बजे रजत ने एक पोस्ट देखी जिसमें आरोपी ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। रजत ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

चन्दौसी, संवाददाता। कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास को फेसबुक पर किसी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आवास विकास निवासी रजत पुत्र बहादुर सिंह ने बताया कि वह 6 फरवरी को रात्रि 10 बजे अपने आवास पर था। उसे फेसबुक से एक पोस्ट दिखाई दी, इस व्यक्ति ने रजत की फेसबुक पोस्ट पर जानबूझकर अभद्र, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गालियों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणियां की है। रजत ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


