चोरों ने गैस एजेंसी कार्यालय से किया हजारों का सामान चोरी

Mar 02, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - कुढ़फतेहगढ़ में शनिवार रात चोरों ने गैस एजेंसी से हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह संचालक सूर्यकांत को चोरी की जानकारी हुई। चोर छत के रास्ते कार्यालय में घुसे और दो बैटरी, एक इनवर्टर, और एक प्रिंटर चुरा लिया। सूर्यकांत ने थाने में तहरीर दी है।

चोरों ने गैस एजेंसी कार्यालय से किया हजारों का सामान चोरी

कुढ़फतेहगढ़ में शनिवार रात चोरों ने गैस एजेंसी से हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह गैस एजेंसी संचालक को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी सूर्यकांत पुत्र रामवीर की गैस एजेंसी का कार्यालय कुढ़फतेहगढ़ में है। शनिवार रात चोर छत पर चढ़कर जीने का दरवाजा तोड़कर नीचे पहुंच गए। चोर कार्यालय में रखे दो बड़े बैटरी, एक इनवर्टर, एक प्रिंटर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह सूर्यकांत जब गैस एजेंसी कार्यालय को खोलने पहुंचे तो सारा सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए।

तब उन्हें चोरी कर जानकारी हुई। उन्होंने सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गैस एजेंसी में हुई चोरी की जानकारी ली । मौके पर छत पर लगे सौलर पैनल में एक रस्सी बंधी हुई पीछे लटकी हुई थी। माना जा रहा कि छत से रस्सी के सहारे चोर नीचे उतर कर कार्यालय में पहुंचे है। सूर्यकांत ने चोरी की तहरीर कुढफतेहगढ थाने में दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।