हयातनगर में तीन जगह हुई चोरियां, चोर कैमरे में कैद
Sambhal News - हयातनगर में शनिवार रात चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो ई-रिक्शाओं की बैटरी और एक पिकअप का सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने रविवार सुबह थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। चोरों की कार सीसीटीवी में कैद हो गई है। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हयातनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दो ई-रिक्शाओं से बैटरी चोरी कर ले गए जबकि एक पिकअप का भी सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कार से वारदात करने पहुंचे चोर कैमरे में कैद हुए हैं। थानाक्षेत्र में सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी मोहम्मद आसिफ , गोविंदा के ई-रिक्शाओं से चोर बैटरी चोरी कर ले गए। दोनों ने बताया कि उनकी बैटरी करीब डेढ़ लाख रुपये की थीं। जबकि रोहित कुमार की पिकअप से भी सामान चोरी कर ले गए।
रविवार सुबह चोरी की जानकारी हुई, तो पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ितों ने बताया कि चोर कार में सवार होकर पहुंचे थे, जोकि कैमरे में कैद हो गए हैं। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


