ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में चोरों ने मंदिरों से समेटा हजारों का सामान, आक्रोश

संभल में चोरों ने मंदिरों से समेटा हजारों का सामान, आक्रोश

असमोली थाना इलाके में चोरों ने एक ही गांव के दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोर मंदिरों के ताले तोड़कर घंटे, बैटरा, दान पात्र से रूपए चुराकर निकल...

संभल में चोरों ने मंदिरों से समेटा हजारों का सामान, आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 30 Jul 2019 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

असमोली थाना इलाके में चोरों ने एक ही गांव के दो मंदिरों को निशाना बनाया। चोर मंदिरों के ताले तोड़कर घंटे, बैटरा, दान पात्र से रूपए चुराकर निकल गए। श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए शिव मंदिर पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी होने पर आक्रोश पनप गया। श्रद्धालुओं ने पुलिस से घटना का खुलासा करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थानाक्षेत्र के गांव डोंडी के बाहरी छोर पर चामुंडा मंदिर है। सोमवार रात को चोरों ने मंदिर पर वारदात को अंजाम दिया। तोड़कर चोरों ने घंटा, दानपात्र से रूपये चोरी कर लिए। गांव के दूसरे छोर पर बने शिव मंदिर को भी निशाना बनाया। मंदिर में दाखिल हुए चोरों तोड़ तोड़कर घंटा, बैटरा, लाइट व मंदिर पर चढ़ावे के रूप में आए रूपए चोरी करके निकल गए। मंगलवार सुबह को श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर पर पहुंचे तो नजारा देख होश उड़ गए। श्रद्धालुओं को मंदिर में चोरी की जानकारी हुई। कुछ देर में ही पता चला कि चामुंडा मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई है। चोरी की घटनाओं को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश पनप गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि शिव मंदिर में एक साल पहले भी चोरी की घटना हुई थी। अब फिर से चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है। पुलिस को इस घटना को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। श्रद्धालुओं ने घटना का खुलासा करने की मांग की। मंदिरों में चोरी की खबर मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करके आश्वासन दिया। ग्रामीणों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

कूमल लगाकर भैंस चोरी, जंगल में मिली

असमोली थानाक्षेत्र में चोरों ने घर में कूमल लगाकर भैंस चोरी कर ली। खोजबीन करने पर भैंस दूसरे गांव के के पास जंगल में मिली। पुलिस को तहरीर दी गई।गांव सेंधरी मिलक निवासी महेश सोमवार रात को परिवार के साथ घर में सो रहा था। देररात चोरों ने घर में कूमल लगाकर भैंस खोल ली और निकल गए। इस बीच ग्रामीण की आंख खुली तो भैंस नहीं दिखी। उसके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने रात में भैंस के पंजों के निशान के आधार पर खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह को सूचना मिली कि भैंस गांव बराही गांव के पास जंगल में है। ग्रामीण मौके पर पहुंचा तो भैंस मिल गई। आशंका जताई कि भैंस नहीं चल पाई तो चोर उसे छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें