निर्माणधीन बारात घर से जनरेटर का अल्टीनेटर व अन्य सामान चोरी
Sambhal News - बहजोई के गांव पंवासा में एक शादी के घर का निर्माण हो रहा था। मजदूरों ने काम खत्म करने के बाद ताला लगाया, लेकिन रात में चोरों ने ताले तोड़ दिए। सुबह जब मजदूर आए तो उन्हें जनरेटर का एंटीलेटर और अन्य सामान गायब मिला। ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी, जो मामले की जांच कर रही है।

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पंवासा में सद्भावना मंडप बारात घर का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को मजदूर काम करने के बाद ताला लगाकर घर चले गए। शनिवार की देररात चोरों ने बारात घर के ताले तोड़ दिए। रविवार की सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो ताला टूटे देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने बारात घर के अंदर खड़े जनरेटर को देखा उसका एंटीलेटर गायब था। इसके अलावा अन्य सामान भी गायब था। उसके बाद ठेकेदार नैशाद ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
ठेकेदार नौशाद ने पुलिस चौकी पंवासा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



