ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसपाइयों ने मनाई जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि

सपाइयों ने मनाई जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि

बहजोई। जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग...

सपाइयों ने मनाई जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 22 Jan 2022 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बहजोई। जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि मनाई। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने समाज जोड़ने के लिए सत्ता परिवर्तन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि उन्होंने संगठन के लिए हमेशा ही काम करते हुए आगे बढ़ाया। गरीबों की आवाज हमेशा ही उठाते रहे। इस दौरान निसार अहमद, जीशान शाह, फैसल खान, शेखर शर्मा, शिवम यादव, अमोल मिश्रा, रवि यादव, पंकज शर्मा आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें