ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलप्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया मर्यादा का पाठ

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया मर्यादा का पाठ

भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को अनुसाशन और मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया। कहा गया कि सामाजिक जीवन में सोशल मीडिया पर भी...

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया मर्यादा का पाठ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 01 Nov 2020 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को अनुसाशन और मर्यादा का पाठ पढ़ाया गया। कहा गया कि सामाजिक जीवन में सोशल मीडिया पर भी मर्यादा में रहने की जरूरत है।

तहसील क्षेत्र के गांव मंडावली रसूलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में भुवनेश राघव क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का वर्तमान समय में महत्व बताया। हरिओम शर्मा ने अनुशासन का महत्व बताते हुए भारतीय जनता पार्टी को अनुशासित पार्टी बताया। अखिलेश अग्रवाल चेयरमैन गवां ने पार्टी के इतिहास के बारे में बताया। भाजपा एक विचार हिंदुत्व के एजेंडे पर चल रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष एचौड़ा कंबोह सौरभ त्यागी, मंडल महामंत्री अरुण बंसल, अमित चौधरी, वरुण शर्मा, राजकुमार शर्मा, नकुल चौधरी, ब्लाक प्रमुख पति सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें