ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलपालिका के बाबू की मनमानी, खुद पहुंचकर लगा दी दो माह की हाजिरी

पालिका के बाबू की मनमानी, खुद पहुंचकर लगा दी दो माह की हाजिरी

जिले में अधिकारियों के आदेश कर्मचारी तक मानने के लिए तैयार नहीं है। दो माह पहले संभल नगर पालिका से गवां नगर पंचायत के लिए स्थानांतरण किए गए बाबू ने...

पालिका के बाबू की मनमानी, खुद पहुंचकर लगा दी दो माह की हाजिरी
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 27 May 2023 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में अधिकारियों के आदेश कर्मचारी तक मानने के लिए तैयार नहीं है। दो माह पहले संभल नगर पालिका से गवां नगर पंचायत के लिए स्थानांतरण किए गए बाबू ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। ज्वाइन करना तो दूर शुक्रवार को बाबू ने संभल नगर पालिका में पहुंचकर पिछले दो माह की हाजिरी लगा दी। उस समय पूरा स्टाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यस्त था। दो माह पहले नगर पालिका संभल में तत्कालीन सभासदों ने बाबू चंचल कुमार पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए कई दिनों तक धरना दिया था। इसके बाद नगर पालिका के प्रशासक एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा ने बाबू चंचल कुमार का स्थानांतरण नगर पंचायत गवां के लिए कर दिया था, लेकिन उन्होंने मनमानी करते हुए वहां पर पहुंचकर ज्वाइन नहीं किया। शुक्रवार को नगर पालिका संभल में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम चल रहा था। सभी कर्मचारी अपने कार्य में लगे हुए थे, इसी बीच बाबू चंचल कुमार पालिका में पहुंच गए और हाजिरी रजिस्टर लिया और अपना नाम लिखकर अप्रैल और मई माह की हाजिरी लगा दी। हैरत की बात यह है कि इस बात की जानकारी सभी को है, लेकिन उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

कोट-

पिछले दो माह से बाबू को वेतन नहीं मिला है। हाजिरी लगाने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। बाबू को नोटिस जारी किया जाएगा।

रामपाल सिंह, ईओ नगर पालिका संभल

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें