Sambhal News: असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न में कब्रिस्तान की भूमि से बेदखली की कार्रवाई सोमवार को हुई स्थगित

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न में कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई 13 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार के इलाहाबाद जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। ग्राम लेखपाल ने बताया कि नई तिथि की सूचना दी जाएगी।

Sambhal News: असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न में कब्रिस्तान की भूमि से बेदखली की कार्रवाई सोमवार को हुई स्थगित

Sambhal News: असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न स्थित कब्रिस्तान की भूमि से तहसील संभल न्यायालय के आदेशानुसार अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसील प्रशासन तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने 13 जुलाई को राजस्व टीम गठित की थी। आदेश के अनुसार गाटा संख्या 208 रकबा 0.0070 हेक्टेयर (कब्रिस्तान) तथा गाटा संख्या 393 की से 0.128 हेक्टेयर भूमि को बेदखल कराने की कार्रवाई सोमवार को प्रस्तावित थी। इसके लिए तहसीलदार संभल धीरेंद्र कुमार द्वारा दो नायब तहसीलदारों तथा कानून गौ तथा आठ लेखपाल के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम बनाई गई थी, तथा मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था भी की गई थी।

हालांकि,मढ़न के लेखपाल दिगपाल सिंह ने बताया कि 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को गांव मढ़न में प्रस्तावित बेदखली की कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार साहब को किसी कारण इलाहाबाद जाना पड़ गया है इसलिय प्रशासनिक कारणों से कार्रवाई नहीं हो सकी। आगे जब भी कार्रवाई की नई तिथि निर्धारित होगी, उसकी सूचना दे दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।