Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTeenager Commits Suicide After Pressure and Blackmail Family in Grief
तनाव में किशोर ने खाई कीटनाशक दवा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

तनाव में किशोर ने खाई कीटनाशक दवा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Sambhal News - थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में एक किशोर ने मानसिक तनाव के कारण कीटनाशक दवा पी ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि गांव के सौरभ ने 17 वर्षीय मोनू को दो लाख रुपये की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 10, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां लालच और दबाव के चलते एक किशोर ने तनाव में आकर कीटनाशक दवा खा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव सघन मछरिया निवासी महेंद्र सिंह पुत्र पूसा सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही सौरभ पुत्र जय सिंह ने उसके 17 वर्षीय बेटे मोनू को अपने लालच भरे झांसे में लेकर वश में कर लिया था। इसके बाद आरोपी द्वारा लगातार दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी, जिससे मोनू मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों के अनुसार लगातार दबाव और धमकियों के चलते मोनू ने तनाव में आकर कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 29 दिसंबर 2025 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद जब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई तो सौरभ ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 108/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।