ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभललक्ष्मण शक्ति का मंचन देख दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

लक्ष्मण शक्ति का मंचन देख दर्शकों की आंखों से छलके आंसू

नगर पंचायत गवां में शिव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार को कलाकारों द्वारा अंगद रावण संवाद व...

लक्ष्मण शक्ति का मंचन देख दर्शकों की आंखों से छलके आंसू
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 22 Oct 2023 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत गवां में शिव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम लीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार को कलाकारों द्वारा अंगद रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम अंगद को अपना दूत बनाकर रावण के पास भेजते है। जिसके बाद अंगद व रावण के बीच संवाद होता है, लेकिन रावण किसी भी दशा में सीता को वापस करने के लिए राजी नहीं होता है। इस पर अंगद रावण से कहते है कि वह उनका यदि पैर उठा लेगा तो माता सीता राम नहीं मांगेगे। लेकिन रावण अंगद का पैर नहीं उठा पाता है। उन्होंने अपने अभिनय से देर रात तक दर्शकों को बैठने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण शक्ति आदि दृश्यों का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान अंजीनि शर्मा, यशपाल,तीव्र प्रकाश गुप्ता ,हरीश शर्मा, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे। उधर कस्बा रजपुरा में रविवार को श्रीराम लीला मंचन का मंचन कियाा गया। जिसमें कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति संवाद का मंचन किया। जिसमें दिखाया हया कि भगवान श्री राम जी ने समुद्र पुल बनाकर लंका पर चढ़ाई की। अंगद को शांति प्रस्ताव हेतु रावण के पास भेजा। पर रावण ने इस प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया। उसके बाद भगवान राम जी ने वानर सेना सहित लंका पर चढ़ाई कर दी। रावण ने युद्ध में मेघनाथ को भेजा। उसके बाद मेघनाथ ने शक्ति का प्रयोग करते हुए लक्ष्मण जी को बाण मारकर मूर्छित कर दिया। तब हनुमान जी ने लंका के वैध सुषेण को बुलाकर लाये। उज़के बाद बैध ने द्रोणागिरी पर्वत से सूर्योदय होने से पहले संजीवनी बूटी लाने को कहा। उसके बाद पवन पुत्र हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने को द्रोणागिरी पर्वत पर जाते हैं। और भोर होने से पहले ही संजीवनी बूटी लेकर लक्षण के प्राण बचाते हैं। इस दौरान शिव भक्त शर्मा, आलोक कुमार, पंकज गोयल, अर्पित शर्मा, बादल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें