
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, अंतिम संस्कार रोक पुलिस ने कब्जे में लिया शव
Sambhal News - रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोरा की घटना, बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार को ले जा रहा था ससुराल पक्ष
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोरा में शुक्रवार शाम गर्भवती की मौत के बाद शनिवार को मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए श्मशान में अंतिम संस्कार रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोरा निवासी मुन्नी पत्नी जीतू (22) की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मृतका के मायके पक्ष को दी। सूचना मिलते ही मायके वाले शनिवार दोपहर गांव पहुंचे, जहां उनकी ससुराल पक्ष से कहासुनी हो गई।
इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव को बबराला थाना क्षेत्र स्थित राजघाट गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मायके वालों ने हत्या का संदेह जताते हुए कहा कि ससुराल पक्ष जल्दबाज़ी में अंतिम संस्कार कर राज खुलने से पहले सबूत मिटाना चाहता था। उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुँची दो डायल 112 पुलिस टीमें राजघाट पहुंचीं और अंतिम संस्कार की तैयारी रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को रजपुरा थाने भेजा गया। वही महिला की शादी आठ महीने पहले हुई थी और वह 6 माह की गर्भवती थी। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या यह हादसा था या साज़िश? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेंडोरा में शुक्रवार देर शाम 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। ससुराहल पक्ष ने बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कराने जा रहे थे। मायके पक्ष को जब घटना की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। आठ महीने पहले हुई शादी और मृतका का छह माह की गर्भावस्था में होना मामले को और गंभीर बना रहा है। मायके पक्ष ने ससुराल जनों पर हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




