Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSuspicious Death of Murari Prajapati in Batla Village Shocks Community
ग्राम बेतला में तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला शव

ग्राम बेतला में तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला शव

संक्षेप: Sambhal News - सोमवार को ग्राम बैटला में 36 वर्षीय मुरारी प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे मौत हो गई। दीपावली के उत्सव के बीच उनके परिवार में मातम छा गया। मुरारी अविवाहित था और उसके भाई ने पुलिस...

Tue, 21 Oct 2025 12:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

सोमवार को थाना हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम बैटला में नन्हे पुत्र मुरारी प्रजापति 36 वर्ष की गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि दीपावली का पर्व होने के कारण लोग खुशी मना रहे थे मुरारी के घर में खुशी की जगह मातम छा गया परिजन का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था मृतक अविवाहित था। नन्हे की मौत की सूचना पर माँ माया देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। नन्हे के बड़े भाई ग्राम बैटला निवासी जोत सिंह द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि नन्हे सोमवार की सुबह आठ बजे घर से गया था शाम को चार बजे ग्राम बैटला निवासी हरवीर ने घर आकर सूचना दी कि गांव के बाहर नहर के किनारे स्थित सिंघाड़े के तालाब पर पन्नी की झोपड़ी पड़ी हुई है नन्हे सुबह नो बजे वहां पड़े पलंग पर लेटकर सो गया उसके बाद में अपने घर आ गया शाम साढ़े तीन बजे जब में तालाब पर वापस गया तो नन्हे मृत मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई जोत सिंह ने बताया कि हम चार भाई और एक बहन है मृतक दूसरे नम्बर का था उसकी अभी शादी नही हुई थी मृतक हलवाई का काम करता था।