
परिषदीय स्कूलों में अब हर हफ्ते मिलेगा पौष्टिक सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन
Sambhal News - बच्चे लेंगे गजक, बाजरे के लड्डू और भुने चने का स्वाद जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। सर्दियों के मौसम को ध्य
जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन योजना को लागू कर दिया है। इसके तहत अब प्रत्येक गुरुवार को विद्यार्थियों को मिड-डे-मील के साथ गजक, बाजरे का लड्डू, मूंगफली की चिक्की या भुना हुआ चना दिया जाएगा। जिले के 1289 परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मौजूदा मिड-डे-मील मेन्यू के साथ अतिरिक्त आहार बच्चों को ऊर्जा बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और ठंड के मौसम में उनकी पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।
विभाग ने प्रति छात्र पांच रुपये की सीमा तय करते हुए साप्ताहिक आधार पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित मानक के अनुसार गजक, चिक्की या बाजरे के लड्डू निर्धारित मात्रा में बच्चों को वितरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि लंबे समय से शीतकाल में बच्चों को अतिरिक्त पोषण देने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में यह सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन योजना बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के स्कूलों में यह व्यवस्था एक साथ लागू होगी। ----- पांच रुपए प्रति छात्र के हिसाब से मिलेगी कन्वर्जन कॉस्ट बहजोई। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि शासन ने इसके लिए प्रति बच्चा पांच रुपये की लिमिट जारी की गई है। इसके तहत इस सत्र में हर सप्ताह में एक दिन पांच रुपये प्रति छात्र प्रति दिन की दर से सप्लीमेट्री न्यूट्रीशन उपलब्ध कराया जाएगा। मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, बाजरे का लड्डू 20 ग्राम मात्रा में या भुना चना हर छात्र को 50 ग्राम मात्रा में दिया जाएगा। ------- सभी विद्यालयों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन वितरण की व्यवस्था तय समय पर और गुणवत्तापूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए फायदेमंद कदम साबित होगा। - डॉ राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




