ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलचंद्रमा के दर्शन कर सुहागिनों ने पूर्ण किया करवाचौथ व्रत

चंद्रमा के दर्शन कर सुहागिनों ने पूर्ण किया करवाचौथ व्रत

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ रविवार को कल्कि नगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाएं सुबह से सज-धजकर तैयार हो गई। दिन भर निर्जल...

चंद्रमा के दर्शन कर  सुहागिनों ने पूर्ण किया करवाचौथ व्रत
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 25 Oct 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ रविवार को कल्कि नगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाएं सुबह से सज-धजकर तैयार हो गई। दिन भर निर्जल व्रत रखा और देर शाम चांद का दीदार करने के बाद व्रत खोला। फिर पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की।

जनपद में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। शहर के ब्यूटी पार्लरों पर महिलाएं सजने संवरने के लिए पहुंचीं। दिन भर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा। शहर के बाजार में खरीदारी को महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही। कपड़ा, सर्राफा समेत अन्य दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रहने से रौनक दिखी। महिलाओं ने सोलह श्रंगार किये और चांद के दीदार होने का इंतजार किया। देर शाम जल चांद दिखाई दिया, तो सुहागिनों ने छलनी में पति का चेहरा देखकर चांद का दीदार किया। पूजा अर्चना की और व्रत खोला। संभल के मंदिर महिला मंडल ठेर पर शाम को महिलाऐं इकटठा हुईं और मंदिर में पति की लंबी आयु के लिए शिव पार्वती की विधि विधान से आराधना की। इसके बाद करवाचौथ के लिए खास पूजन किया गया। बाद में महिलाओं ने चलनी में पहले चंद्रमा और फिर पति का दीदार कर अपना व्रत पूर्ण किया। कार्यक्रम में निम्मी शर्मा ने करवा चौथ माता की कथा सुनाई व करवा बदले। इस दौरान किरन भाटी,प्रियंका गर्ग,संगीता,नेहा,चित्रा आर्य,रुचि व मीनाक्षी आदि महिलाऐं मौजूद रहीं।

........जिनकी पहली करवा चौथ उनका उत्साह दौगुना.........

संभल। जिन महिलाओं की शादी के बाद पहली करवाचौथ थी उनका उत्साह दौगुना नजर आया। नव विवाहिताओं ने सुबह से ही श्रंगार कर खुद को तैयार किया और फिर निर्जल वृत रखा। शाम को इन महिलाओं ने विधि विधान से पूजन कर अपना व्रत पूर्ण किया। नव विवाहिताओं ने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया साथ ही सास ससुर से भी आशीर्वाद लिया।

.........मढ़न में भी उत्साह के साथ मना करवा चौथ.....

मढ़न। क्षेत्र में करवा चौथ के पर्व को लेकर महिलाएं सुबह दिन निकलते ही तैयारियों में जुट गईं। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई। बाजार पहुंचकर किसी महिला ने साड़ी खरीदी तो किसी ने सूट खरीदा। महिलाओं ने बताया कि यह पर्व साल में एक बार आता है। जिस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

....पति की दीर्घायु को रखा व्रत.....

भकरौली। कस्बा भकरौली समेत क्षेत्र के गांवों में करवा चौथ पर महिलाओं में उत्साह दिखा। महिलाएं करवा चौथ को लेकर कई दिन पहले से तैयारियों में जुटी हुई थीं। साड़ियों की दुकानों से लेकर सौन्दर्य प्रशाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। रविवार को महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखा। शाम को विधि विधान के साथ आराधना कर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोला।

....पूजा स्थल पर रखे करवे....

मनोटा। करवा चौथ के पर्व के मौके पर रविवार को महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखा। जिसमें महिलाओं ने पूजा स्थल पर करवे में जल भरकर रखा। जिसे चांद के दर्शन करने के बाद अर्द्ध दिया और उपवास खोला। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें