घटतौली के आरोपों से गन्ना क्रय केंद्रों पर हड़ताल, किसान बेहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संभल में राणा शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तौल बाबुओं की हड़ताल के कारण गन्ने से लदी ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। किसानों का कहना है कि समय पर तौल न होने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है, जिसके कारण अगली फसल की बुवाई में देरी हो रही है।

घटतौली के आरोपों से गन्ना क्रय केंद्रों पर हड़ताल, किसान बेहाल

संभल। जिले में संचालित राणा शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर एक बार फिर हड़ताल से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। घटतौली के आरोपों के बीच तौल बाबुओं द्वारा की गई हड़ताल ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामपुर की राणा शुगर मिल द्वारा जिले में लखोरी जलालपुर, सलखना, देहपा सहित कुल 12 गन्ना क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बीते एक महीने के भीतर यह तीसरी बार है जब तौल बाबुओं ने कामकाज ठप कर दिया है। हड़ताल के चलते क्रय केंद्रों पर गन्ने से लदी ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं।

किसानों का कहना है कि समय पर तौल न होने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है। किसी की अगली फसल की बुवाई लेट हो रही है तो किसी के खेतों और क्रय केंद्रों पर खड़ा गन्ना सूखने लगा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।