गर्मी के बाद बारिश ने बिगाड़ी सेहत, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संभल में मौसम में अचानक बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गर्मी के बाद हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है, जिसके कारण लोग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या 30-40% बढ़ गई है, और अधिकांश मरीज तेज बुखार, सर्दी-खांसी और बदन दर्द की शिकायत कर रहे हैं।

गर्मी के बाद बारिश ने बिगाड़ी सेहत, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़

संभल। बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के तुरंत बाद हुई बारिश और तापमान में गिरावट के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है, जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर को इस अचानक बदलाव के साथ ढलने में समय लग रहा है, जो बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा हुआ है।

सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की तादाद 30-40% तक बढ़ गई है। प्रमुख लक्षण: ओपीडी में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज तेज बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण और बदन दर्द की शिकायत कर रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।