बारिश से लोगों को गर्मी से राहत, धान की फसल को लाभ
Sambhal News - शनिवार को शहर में मौसम ने अचानक बदलाव किया, जिससे गर्मी से राहत मिली। सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बारिश हुई, जिसने तापमान को ठंडा कर दिया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री...

शहर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे मौसम सुहावना हो गया। दोपहर होते-होते हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश की फुहारों ने लोगों को गर्म हवाओं से राहत पहुंचाई और मौसम को ठंडा कर दिया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को मौसम लगातार करवट बदलता रहा। सुबह में आसमान में काले बादल छाये रहे। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन यह गर्मी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।
थोड़ी ही देर में आसमान फिर से बादलों से ढक गया। इसके बाद एक बार फिर बारिश शुरू हुई। जिसने मौसम को ठंडा बना दिया। शाम तक रुक रुक बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश की वजह से कीचड़ पसर गई। बारिश की वजह से बाजारों में चहल-पहल कुछ कम नजर आई। ऐसे मौसम में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली है। देर से ही सही, लेकिन रिमझिम बारिश ने खेतों की नमी बढ़ा दी और फसलों के लिए वरदान साबित हुई। खासकर धान, बाजरा और सब्जी की फसलों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




