भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : सूर्यप्रकाश
भारतीय जनता पार्टी ने संभल के चंदौसी में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने भाजपा की राजनीतिक उपलब्धियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी आह्वान पर जनपद संभल के चंदौसी स्थित संजीवनी पैलेस में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रमुख पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण के बाद प्रदर्शनी उद्घाटन एवं वर्ग गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल (उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग) का स्वागत जिला अध्यक्ष द्वारा पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने रखते हुए सभी को प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता बताई और कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सदैव अनुशासन का पालन करते हैं।
मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश पाल ने प्रथम सत्र (कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन) में कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारी पार्टी भारत माता के सम्मान के लिए कार्य करती है हम दुनिया में श्रेष्ठ माने जाते थे। दुनिया से लोग यह शिक्षा ग्रहण करने आते थे बाद में हमारी संस्कृति और शिक्षा पद्धति को खराब करने का कार्य विधर्मीयों ने किया। लेकिन कोई भी इसमें सफल नहीं हो सका।प्रशिक्षण शिविर के अंत में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने एवं संचालन जिला महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया। इस अवसर पर मोहन लाल सैनी चेयरमैन जिला सहकारी बैंक, रामपुर (वर्ग प्रभारी), जिला प्रभारी हेमंत राजपूत, राजेश सिंघल, ओमवीर सिंह खड़गबंशी, भीष्म शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह, मंजू दिलेर, अजीत कुमार उर्फ राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


