शोध छात्र तो कहीं किसान की बेटी बनी अफसर
Sambhal News - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में संभल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अयोध्या की छात्रा ने खंड विकास अधिकारी पद पाया, वहीं दीपशिखा ने 13वीं रैंक हासिल कर पंचायती राज विभाग में कार्य अधिकारी बनीं। सत्येंद्र कुमार को नायब तहसीलदार और नवनीत तिवारी को भी खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित किया गया।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में संभल के होनहारों ने भी सफलता हासिल कर प्रतिभा दिखाई है। एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य के निर्देशन में शोध कर रही अयोध्या निवासी छात्र का खंड विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ है। मोहम्मदपुर भंडा निवासी किसान की बेटी दीपशिखा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर पंचायती राज विभाग में कार्य अधिकारी का पद प्राप्त किया है। गुन्नौर के गांव खेड़ामानी निवासी सत्येंद्र कुमार ने भी नायब तहसीलदार का पद मिला है। सत्येंद्र कुमार बने नायब तहसीलदारसंभल। संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे गुन्नौर के गांव खेड़ामानी निवासी सत्येंद्र कुमार का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार (रैंक 160) के पद पर हुआ है।
वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में परास्नातक का अध्ययन कर रहे हैं। सत्येंद्र कुमार ने चार बार पीसीएस की मुख्य परीक्षा तथा दो बार साक्षात्कार दिया था। उनकी इस सफलता पर समस्त शिक्षकों , परिजनों हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एमजीएम कॉलेज के छात्र नवनीत पीसीएस में चयनितसंभल। एमजीएम पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के शोधछात्र नवनीत तिवारी का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा- 2024 में हुआ है।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से भूगोल विषय में परास्नातक और यूजीसी नेट जेआरएफ उत्तीर्ण नवनीत तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद में परिवर्तनीय कृषि भू- उपयोग प्रतिरूप विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। मूल रूप से अयोध्या निवासी नवनीत का चयन पीसीएस परीक्षा में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। चार बार पीसीएस की मुख्य परीक्षा देने के बाद प्रथम बार साक्षात्कार दिया था। इससे पूर्व दो बार सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा भी दे चुके हैं। उनकी इस सफलता पर प्राचार्य और सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।दीपशिखा पंचायती राज विभाग में बनीं कार्य अधिकारीसौंधन। तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर भंडा गांव निवासी किसान की बेटी दीपशिखा खारी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर 13वीं रैंक हासिल कार्य अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। दीप शिखा खारी किसान साहब सिंह की बेटी है। उन्होंने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में हासिल की है। दीपशिखा ने एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जेआरएफ और पीएचडी की पढ़ाई की है। दीप शिखा का चयन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ था। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता तथा दादा सुखवीर सिंह, चाचा विकास खारी और गुरुजनों को दिया। उनकी उपलब्धि गांव का युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।जिला विकास अधिकारी की बेटी स्वाति बनीं खंड विकास अधिकारीसंभल। जिला विकास अधिकारी राम आशीष की बेटी स्वाति का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) -2024 में चयन हुआ है। स्वाति का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। लोकसेवा आयोग द्वारा 29 मार्च 2026 को पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। स्वाति के खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित होने पर जिला विकास अधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


