समर कैंप में बच्चों ने जाना देश का इतिहास

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - भिरावटी स्थित राजकीय इंटर कालेज में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के छठे दिन, छात्रों को भारत के इतिहास और भूगोल से अवगत कराया गया। छात्रों ने मैप के माध्यम से देश की नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य अनूप सक्सेना ने एटलस का व्यावहारिक प्रयोग सिखाया।

समर कैंप में बच्चों ने जाना देश का इतिहास

थाना क्षेत्र के भिरावटी स्थित राजकीय इंटर कालेज में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के छठे दिन छात्र-छात्राओं को भारत के गौरवशाली इतिहास और अनूठे भूगोल से रूबरू कराया गया। इस दौरान बच्चों ने व्यावहारिक तरीके से देश की सीमाओं और संस्कृति को समझा। भिरावटी स्थित राजकीय इंटर कालेज में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के छठे दिन छात्र छात्राओं को मैप के माध्यम से देश की प्रमुख नदियों, ऊंचे पर्वत शिखरों और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी बेहद सरल और विस्तार पूर्वक ढंग से दी गई। प्रधानाचार्य अनूप सक्सेना द्वारा बच्चों को एटलस मानचित्र का व्यावहारिक प्रयोग करना सिखाया गया।

उन्होंने बताया कि भूगोल को रटने के बजाय नक्शे के जरिए समझना उम्र भर के लिए याद रहता है। इस दौरान प्रधानाचार्य अनूप सक्सेना, राजेंद्र, दिनेश, संजय चौधरी, मुस्कान, नरगिस, नरेंद्र, अजीत, लोकेश, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।