परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से गंभीर घायल
Sambhal News - बुधवार की सुबह यूपी बोर्ड हाई स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें चंदौसी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुधवार की सुबह यूपी बोर्ड हाई स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार छात्रों को गांव खुशहाल पुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से चंदौसी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल निवासी साजिद पुत्र साकिर अपने दोस्त मोहम्मद समीर पुत्र बली हसन के साथ चंदौसी के एफआर इंटर कॉलेज में बाइक से बुधवार की सुबह 9:30 बजे यूपी बोर्ड हाई स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा देने आ रहे थे ।
जैसे ही वह गांव खुशहालपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्राली ने टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव वालों ने इसकी जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य ने छात्रों के सड़क हादसे की जानकारी परिजनों को दी । सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से लेकर सरकारी अस्पताल आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रों के सड़क हादसे में घायल होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




