मेधावियों को वितरित की गई साइकिल
कैला देवी के बाबा रतन गिरि आदर्श इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली छात्राओं को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की अंशु ने 88.67% और इंटरमीडिएट की खुशी यादव ने 86.6% अंक प्राप्त किए। सम्मान समारोह में प्रबंधक ने उनके पिता को साइकिल भेंट की।

कैला देवी स्थित बाबा रतन गिरि आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में विद्यालय टॉप करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा अंशु ने 88.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में खुशी यादव ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधक अजय पाल सिंह ने छात्रा अंशु तथा खुशी यादव की अनुपस्थिति में उनके पिता देवेंद्र सिंह को प्रधानाचार्य अशोक कुमार की मौजूदगी में साइकिल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राएं निरंतर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें, ताकि विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर सकें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


