
तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र घायल, गंभीर
Sambhal News - अहरौला नवाजी गांव के निवासी मोहित, जो जनता इंटर कालेज में 10वीं कक्षा का छात्र है, शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनावई...
थाना क्षेत्र के अहरौला नवाजी गांव निवासी सौराज का बेटा मोहित कस्बा जनता इंटर कालेज में 10 का छात्र है। शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह वह बाइक से स्कूल आया और छूट्टी के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह अजीजपुर गांव के निकट पहुंच तो तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार छात्र घायल हो गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जुनावई में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घायल छात्र के चाचा इन्द्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




