ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसख्ती :खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले 36 लोगों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना

सख्ती :खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले 36 लोगों पर 1.17 करोड़ का जुर्माना

संभल जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता पर ज्यादा भरोसा किया तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे ही खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए...

सख्ती :खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले 36 लोगों  पर 1.17 करोड़ का जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 01 Jan 2021 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल। हिन्दुस्तान संवाद

संभल जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता पर ज्यादा भरोसा किया तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे ही खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए तो जिला प्रशासन ने भी मुकदमों में सुनवाई करते मिलावट के मामलों में कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी ने छत्तीस मिलावटखोरों पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है।

जनपद संभल में मिलावट का कारोबार खूब फलफूल रहा है। मिलावटखोर खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने कुछ महीनों पहले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में दूध, रसगुल्ला, मावा, रिफाइंड, पनीर, बर्फी, सरसों के तेल, मैंगो ड्रिंक्स, छेना के नमूने फेल हो गए। खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के मामले में अपर जिला अधिकारी की अदालत में मुकदमे शुरू कराए। अपर जिलाधिकारी ने सुनवाई करते हुए दिसंबर में फूड सेफ्टी एक्ट के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं पर बड़ा जुर्माना डाला है। जनपद के आठ थाना इलाकों के छत्तीस मिलावट खोरों पर एक करोड़ सत्रह लाख पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावट खोरों में हड़कंप मचा है।

असमोली के सबसे ज्यादा लोगों पर जुर्माना

संभल। जनपद के आठ थाना इलाकों के छत्तीस लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। असमोली थानाक्षेत्र के सबसे ज्यादा दस लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई हुई है। हयातनगर थाना इलाके के आठ लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। बहजोई, संभल, गुन्नौर और चन्दौसी के चार-चार, धनारी व बनियाठेर के एक-एक व्यक्ति पर जुर्माना पड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें