रेत माफियाओं पर देर रात शिकंजा: दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं, डेढ़ लाख का जुर्माना

Apr 07, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा। जांच में खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। ओवरलोडिंग के तहत डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रेत माफियाओं पर देर रात शिकंजा: दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं, डेढ़ लाख का जुर्माना

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार, खनन अधिकारी और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने जुनावई क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू खनन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर खनन अधिकारी शिवम कुमार और तहसीलदार रविंद्र कुमार ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों में क्षमता से अधिक रेत भरी पाई गई, जिस पर एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने ओवरलोडिंग के तहत कार्रवाई करते हुए कुल डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

खनन विभाग द्वारा भी अलग से जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।