Sambhal News: सड़कों पर 'सांड संकट', राहगीरों की जान संकट में
Sambhal News: संभल में आवारा गोवंशीय पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। चौधरी सराय चौराहा से हसनपुर मार्ग तक सांड और अन्य गोवंशीय पशु सड़कों पर घूमते हैं। ये पशु राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला कर देते हैं, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रशासन ने इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला है।

Sambhal News: संभल। शहर की सड़कों पर आवारा गोवंशीय पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चौधरी सराय चौराहा से हसनपुर मार्ग तक बड़ी संख्या में सांड और अन्य गोवंशीय पशु खुलेआम घूमते नजर आते हैं। कई बार ये पशु आपस में लड़ते हुए सड़क पर दौड़ पड़ते हैं और राहगीरों व वाहन चालकों पर हमला कर देते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की वजह से दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। अचानक सड़क पर आ जाने या हमला करने के कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इन्हें पकड़कर गौशालाओं में भेजने के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा है।लोगों
का कहना है कि नगर क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। नागरिकों ने प्रशासन से शहर की सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।


