ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल के असमोली में दो पक्षों में पथराव फायरिंग, छह लोग घायल

संभल के असमोली में दो पक्षों में पथराव फायरिंग, छह लोग घायल

संभल जनपद के असमोली थाना इलाके के राया बुजुर्ग गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया...

संभल के असमोली में दो पक्षों में पथराव फायरिंग, छह लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 26 Aug 2020 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल जनपद के असमोली थाना इलाके के राया बुजुर्ग गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना इलाके के गांव राया बुजुर्ग निवासी हारुन का तालाब किनारे मकान बन रहा था। कुछ दिन पहले अधिकारियों ने तालाब किनारे मकान के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसी बात को लेकर हारून मोहल्ले के तस्लीम से रंजिश रखने लगा। बुधवार को हारून और तस्लीम के भतीजे फैसल में खेत पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग घर आ गए और जमकर पथराव हुआ। पथराव के बाद दोनों पक्षों के लोग लोगों ने फायरिंग भी की। जिसमें एक पक्ष से एहसान, हारून और ममदूद घायल हो गए जबकि दूसरी तरफ से तस्लीम, तकलीफ और शमीम घायल हो गए। ममदूद के साथ ही शमीम और तकलीस को गोली लगी है। गांव में पथराव फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची। तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजा है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें