ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलमामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

गुन्नौर में मामूली विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो...

मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 30 Oct 2020 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

गुन्नौर में मामूली विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

गुन्नौर के मौहल्ला अस्पताल निवासी महेश कुमार, दिनेश कुमार, विजेंद्र सिंह एवं भूपसिंह सहित एक पक्ष से चार लोग व महेश कुमार ने बताया कि विवाद किशन स्वरूप ने शुरु किया था। किशनस्वरूप ने छत में लगा जाल उखाड़ दिया। वह नीचे गिर गया। जाल के नीचे गिरने से स्वराज सिंह एवं अन्य कई लोगों के चोट लग गई। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें स्वराज सिंह, पप्पू , सीमा देवी , राजकुमारी सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को गुन्नौर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने हालत को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर आपस में भाई भाई भिड़ गए। जिसमें घायलों को उपचार के लिए भेजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें