ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलगुन्नौर में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस से नोंकझोंक

गुन्नौर में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस से नोंकझोंक

संभल/गुन्नौर। कृषि कानूनों के विरोध में गुन्नौर व बबराला में सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान सपाईयों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। तहसील व...

गुन्नौर में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस से नोंकझोंक
हिन्दुस्तान टीम,संभलWed, 27 Jan 2021 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल/गुन्नौर। कृषि कानूनों के विरोध में गुन्नौर व बबराला में सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान सपाईयों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। तहसील व मुख्य मार्ग चौराहे के पास नारेबाजी कर रहे सपाइयों को पुलिस ने रोक लिया। किसानों के समर्थन में मंगलवार को गुन्नौर क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव और बबराला में पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली। अमित यादव को पुलिस ने घर पर नजरबंद करने की कोशिश की लेकिन यह चकमा देकर निकल गए। एसडीएम प्रेमचंद सिंह ने सुरक्षा के लिए पुलिस को बुला लिया। पुलिस कीसपाईयों से तीखी नोंकझोंक हुई। वहीं पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव एवं सपा नेता अखिलेश यादव ने भी गुन्नौर-बबराला सहित अन्य क्षेत्रों में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। आशीष कुमार, सुमित यादव, शरद यादव, अरुण यादव, सतीश यादव, बबलू यादव, रणवीर सिंह, राकेशपाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें