ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसपाइयों ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव का मनाया जन्मदिन

सपाइयों ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव का मनाया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। उनकी दीर्घायु की कामना...

सपाइयों ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव का मनाया जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 30 Jun 2020 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। उनकी दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के बहजोई मार्ग पर स्थित जिला कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का 74वां जन्मदिन मनाया गया।

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां और कार्यकर्ताओं ने केक काटा। प्रोफेसर रामगोपाल यादव की दीर्घायु की कामना की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी की नींव हैं। सभी को उनके अनुशासित रास्ते पर चलना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान गालिब खान, चौधरी नदीम एडवोकेट, आरिफ खां, अरमपाल यादव, सुहेल अली, फैजान शाही, मुरसलीन, इमरान, गुलाम मुस्तफा, आलम, नाजिम अली खां आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें