Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSpeeding Pickup Hits Villager in Kuhd Fatehgarh Serious Injuries Reported
पिकअप की टक्कर से ग्रामीण घायल

पिकअप की टक्कर से ग्रामीण घायल

संक्षेप:

Sambhal News - सोमवार सुबह कुढफतेहगढ क्षेत्र में एक ग्रामीण को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पिकअप को रोका और घायल को एंबुलेंस से सीएससी चंदौसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Feb 09, 2026 01:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

थाना कुढफतेहगढ क्षेत्र में सोमवार की सुबह घर से घूमने निकले ग्रामीण को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । ग्रामीणों ने किसी तरह पिकअप को रोका । परिजन घायल को एंबुलेंस से चंदौसी सीएससी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना कुढ फतेहगढ़ के गांव भगतपुर पहेली निवासी सतपाल पुत्र रामस्वरूप सोमवार की सुबह 11 बजे घर से घूमने निकला था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तो शाहबाद की ओर से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयाl टक्कर मारने के बाद भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक सहित गाड़ी को पकड कर थाने ले आई।