पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Sambhal News - बहजोई थाना क्षेत्र में पंवासा-कैलादेवी रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। 55 वर्षीय रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पिकअप चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

बहजोई थाना क्षेत्र के पंवासा-कैलादेवी रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस की मदद से संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ततारपुर घोसी निवासी 55 वर्षीय रोशन पुत्र भागीरथ अपने गांव से पंवासा किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप चालक ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने पिकअप वाहन का पीछा कर चालक समेत वाहन को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है। पंवासा चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



