
संभल हिंसा में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने दाखिल की याचिका
Sambhal News - संभल हिंसा में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने दाखिल की
संभल स्थित जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में संभल के स्पेशल जज (एमपी/एमएलए)/सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में लंबित मुकदमे की कार्यवाही रद्द करने की मांग की है। मामला 24 नवंबर 2024 का है, जब संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस घटना के बाद एसआई दीपक राठी ने कोतवाली थाने में सांसद जिया उर रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
एफआईआर में दंगा भड़काने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। सांसद जिया उर रहमान बर्क ने याचिका में गत 12 जून को दाखिल की गई चार्जशीट और 18 जून के संभल की अदालत के संज्ञान आदेश सहित पूरी कार्यवाही रद्द करने की मांग की है। उन्होंने यह भी प्रार्थना की है कि जब तक उनकी याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके खिलाफ इस मामले में आगे की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। याचिका में राज्य सरकार और एसआई दीपक राठी को विपक्षी बनाया गया है। इसी मामले में गत 24 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को सशर्त जमानत दे दी थी। जफर अली को पुलिस ने विवेचना के दौरान नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था जबकि एफआईआर में उनका नाम शामिल नहीं था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




