एसपी ने परखे इंतजाम, दिए रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश

Mar 01, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रायसत्ती थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, मुकदमाती वाहनों और कैमरों के रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए। फरियादियों की शिकायतें सुनने के दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की आवश्यकता पर बल दिया। सभी अभिलेखों के सही रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एसपी ने परखे इंतजाम, दिए रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शनिवार को रायसत्ती थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, शस्त्रों आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। मुकदमाती, सीज वाहनों के रखरखाव और कैमरों का संचालन सही प्रकार से करने के निर्देश दिए। थाने पर आगन्तुकों के लिए उचित व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख, महिला बीट अभिलेख, अपराध रजिस्टर आदि को चैक किया। गहनता से जांचा परखा और प्रचलित ऐप (यक्ष ऐप) आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

थाने के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए सभी अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत बाजार, सर्राफा दुकान, चौराहों, गली, नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने और थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने व पुलिस की सक्रियता बनाए रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग, एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों, सड़क, ढाबों, होटल, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चैकिंग व रात्रि गश्त करने के निर्देश दिए। एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें संभल। एसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाने पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फरियादियों को त्वरित एवं संतोषजनक न्याय प्रदान किया जाए। इस मौके पर सीओ कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।