Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSnake Bite Incident in Fatehpur Dal Field Woman Treated at Government Hospital

पुआल बांधने के दौरान महिला को सांप ने काटा
संक्षेप: Sambhal News - गांव फतेहपुर डाल में एक महिला को खेत में धान की फसल बांधते समय सांप ने काट लिया। यह घटना सोमवार सुबह 10 बजे हुई। महिला विमला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों...
Tue, 14 Oct 2025 05:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव फतेहपुर डाल खेत पर धान के पल बढ़ने के दौरान सांप ने महिला को काट लिया । इसका उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। गांव निवासी विमला पत्नी जवाहरलाल सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने खेत में धान की फसल की पुआल बांध रही थीं। इसी दौरान पुआल के बीच से एक सांप निकल आया और सीधे हाथ में कोहनी के पास काट लिया। विमला की चीख सुनते ही खेत पर काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। वह तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दवा देकर उसे घर भेज दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




