नालों का निर्माण धीमी गति होने से लोगों को हो रही है परेशानी

Mar 02, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - शहर में चार स्थानों पर नालों का निर्माण धीमी गति से हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीकरी गेट, कंपनी बाग, मोहल्ला कागजी और आवास विकास में पिछले तीन माह से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन मानक के अनुरूप सामग्री का अभाव और धीमी गति के कारण लोग विरोध कर रहे हैं।

नालों का निर्माण धीमी गति होने से लोगों को हो रही है परेशानी

शहर में चार स्थानों पर नालों का निर्माण किया जा रहा है। नाला निर्माण काफी सुस्त गति से हो रहा है । जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अंदर सीकरी गेट, कंपनी बाग, मोहल्ला कागजी व आवास विकास की ओर नालों का निर्माण कराया जा रहा है । यह निर्माण कार्य पिछले तीन माह से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण निर्माण कार्य काफी धीमी गति से किया जाना है । इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

साथ ही लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं लगाई जा रही है । कार्य में धीमी गति व मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री ना लगाए जाने पर शनिवार को मोहल्ला कागजी के लोगों ने विरोध भी जताया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।