ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलमकान के मलबे में दबकर छह घायल, हजारों का नुकसान

मकान के मलबे में दबकर छह घायल, हजारों का नुकसान

संभल के असमोली व कोतवाली क्षेत्र में बरसात के कारण लगातार चौथे दिन भी कई मकान भरभराकर गिर गये। मकान के मलबे में दबने से छह लोग घायल हो...

मकान के मलबे में दबकर छह घायल, हजारों का नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 28 Aug 2018 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल के असमोली व कोतवाली क्षेत्र में बरसात के कारण लगातार चौथे दिन भी कई मकान भरभराकर गिर गये। मकान के मलवे में दबने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं मलबे में दबने से हजारों रुपये का सामान खराब हो गया।

बीते चार दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात के कारण कच्चे ही नहीं बल्कि जर्जर मकानों के साथ ही पक्के मकान भी गिर रहे हैं। मंगलवार को असमोली क्षेत्र के गांव मीरपुर साकीपुर निवासी मधु गुप्ता पुत्र गोपीनाथ गुप्ता दोपहर के समय घर पर थे। अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में मधु गुप्ता व उनके परिजन दब गये। शोर होने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करने के बाद मकान के मलवे को हटाया और मधु गुप्ता के साथ ही उनके बेटे गौरव प्रताप व पत्नी को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजनों ने मलबे में दबकर घायल हुये सभी लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं गांव सेवड़ा जसरथ नगला निवासी विधवा नन्हीं पत्नी निहाल सिंह का मकानमंगलवार की सुबह को गिर गया। जिससे घर में रखा राशन, बर्तन व अन्य सामान समेत करीब चालीस हजार रुपये का सामान खराब हो गया। मकान गिर जाने के बाद महिला के सामने सिर ढ़कने के लिए मकान बनाना बड़ी चुनौती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें