दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत, पांच लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी-बहजोई के बीच एक सड़क हादसे में एक वर्षीय मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक फैल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत, पांच लोग घायल

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर चंदौसी-बहजोई के बीच गांव अचलपुर के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक वर्षीय मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मासूम ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार को सुबह 11 बजे करीब एक बाइक पर कोतवाली चंदौसी के गांव बुद्धनगर खंडवा निवासी सुरेंद्र पुत्र जगदीश अपनी पत्नी द्रोपा और एक वर्षीय पुत्र छोटू व 4 वर्षीय बेटी के साथ सवार थे। दूसरी बाइक पर बहजोई कोतवाली के पवांसा क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू निवासी दीपक पुत्र छोटेलाल अपनी पत्नी नीरू के साथ जा रहे थे।

अचलपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र, द्रोपा, दीपक और नीरू की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घायल मासूम छोटू को परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।