सिरसी चैंपियन ने जीता किंग मेकर प्रीमियर लीग, हुसैन क्लब को 8 विकेट से हराया
किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सिरसी चैंपियन ने हुसैन क्लब को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता। हुसैन क्लब ने 118 रन बनाए, जिसमें हसन ताहा ने 50 रन बनाए। सिरसी चैंपियन ने 9 ओवर में लक्ष्य हासिल किया, जिसमें सुहैल खान ने 59 रन की पारी खेली।

किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबले में सिरसी चैंपियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हुसैन क्लब को एकतरफा मैच में 8 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो रहे सुहैल खान, जिन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हुसैन क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बनाए। टीम की ओर से हसन ताहा ने नाबाद 50 रन की पारी खेली, जबकि दिलशाद ने 17 और मोहम्मद जमा ने 13 रन का योगदान दिया। सिरसी चैंपियन की ओर से जमाल अख्तर ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।
119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसी चैंपियन की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुहैल खान ने 26 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन की तूफानी पारी खेली। कसीम ने 35 और मोहम्मद कैफ ने 22 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। हुसैन क्लब की ओर से दिलशाद और परवेज को एक-एक विकेट मिला। मैच में अंपायरिंग फैजान और अजीम ने की, जबकि कमेंट्री ताहिर अख्तर और स्कोरिंग सूर्या ने संभाली। मुकाबले में सिरसी चैंपियन का प्रदर्शन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


