Sambhal News: श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा
Sambhal News: काफूरपुर, संवाददाता। विकास खंड असमोली क्षेत्र के गांव धामपुर में चामुंडा मंदिर पर श्रीमद् भागवत

Sambhal News: विकास खंड असमोली क्षेत्र के गांव धामपुर में चामुंडा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हवन पूजन एवं कलश यात्रा के साथ किया गया। श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन कथा से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्रामीण एवं महिलाओं ने बाढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा चामुंडा मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्ग गली मोहल्ले से होती हुई वापस चामुंडा मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया। इससे गांव में भक्ति का माहौल बन गया। इसके उपरांत पूजा अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा वाचक कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व को विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने कहा की श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव का जीवन धन्य हो जाता है तथा उसके जीवन के पाप समाप्त हो जाते हैं। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा सेवा समिति के सुदेश कुमार, कुशल कुमार, यशपाल सिंह, सुभाष सैनी,यादराम सिंह सैनी, योगिन्द्र, योगिन्द्र डीलर, दीशू आदि का विशेष सहयोग रहा।


