Sambhal News: बुकनाला सादात में आठ रबी उल अव्वल पर निकला चुप ताजिए का जुलूस

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: मढ़न के गांव बुकनाला सादात में आठ रबी उल अव्वल के अवसर पर शिया समुदाय ने चुप ताज़िए का जुलूस निकाला। इमामबाड़े में मर्सियाख्वानी और मजलिस के बाद यह जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शहीदाने कर्बला की याद में मातम किया गया। नौ रबी उल अव्वल के बाद खुशियों का सिलसिला शुरू होगा।

Sambhal News: बुकनाला सादात में आठ रबी उल अव्वल पर निकला चुप ताजिए का जुलूस

Sambhal News: मढ़न। असमोली विकासखंड के गांव बुकनाला सादात में शनिवार को आठ रबी उल अव्वल के मौके पर शिया समुदाय की ओर से चुप ताज़िए का जुलूस निकाला गया। जुलूस से पहले इमामबाड़े में मर्सियाख्वानी हुई। इसके बाद मौलाना ने मजलिस को खिताब करते हुए शहीदाने कर्बला के फजाइल और मसायब बयान किए। मसायब सुनकर अज़ादार गमगीन हो गए और रोते हुए शहीदाने कर्बला को पुरसा दिया।

जुलूस की विशेषताएँ

मजलिस के बाद इमामबाड़ा साहेबुज्जमां से जुलूस बरामद हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अलम शामिल रहे। इसके साथ दुलदुल, हुसैनी घोड़ा, ताबूत, डोली, छह माह के शहीद हजरत अली असगर की याद में झूला और ऊंट पर रखी अमारियां शामिल थीं। इन प्रतीकों को देखकर माहौल गमगीन हो गया। अज़ादार शहीदाने कर्बला की याद में मातम करते हुए जुलूस के साथ चलते रहे। जुलूस में गांव के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से आए शिया अज़ादारों ने भी भाग लिया।

धार्मिक परंपराएँ

इमामबाड़ा मज़हरे कर्बला पर रोजा-ए-रसूल बनाया गया था, जहां अक़ीदतमंदों ने फूल और नजराने पेश किए तथा मन्नतें मांगीं। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ इमामबाड़ा बनी हाशिम पहुंचकर संपन्न हुआ। शिया समुदाय के लोगों के अनुसार, आठ रबी उल अव्वल का यह जुलूस मोहर्रम से शुरू होने वाले अज़ादारी के दौर का अंतिम जुलूस माना जाता है। इसके साथ ही शोक का दौर समाप्त हो जाता है। इसके बाद इमामबाड़ों से काले परचम हटाए जाते हैं और नौ रबी उल अव्वल से खुशियों का सिलसिला शुरू होता है। शिया समुदाय के लोग धार्मिक परंपराओं के अनुसार शादी-विवाह और अन्य खुशी के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। आठ रबी उल अव्वल के वाद महिलाएं भी रंगीन वस्त्र और चूड़ियां पहनना शुरू करती हैं। शिया समुदाय में एक मोहर्रम से आठ रबी उल अव्वल तक शहीदाने कर्बला की याद में अज़ादारी का दौर चलता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग काले कपड़े पहनते हैं और खुशी के आयोजनों से परहेज करते हैं। अब नौ रबी उल अव्वल के मौके पर बुकनाला सादात में खुशी का त्योहार मनाया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए सामान्य प्रश्न

✦आठ रबी उल अव्वल का जुलूस किस समुदाय द्वारा निकाला गया?−
आठ रबी उल अव्वल का जुलूस शिया समुदाय द्वारा निकाला गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: बुकनाला सादात में आठ रबी उल अव्वल पर निकला चुप ताजिए का जुलूस