आंधी बारिश में बिजली व्यवस्था चरमराई, कई मोहल्लों में छाया अंधेरा
शहर में गुरुवार देररात आई आंधी बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ता जानकारी लेने में असफल रहे। दिन की समस्या लो वोल्टेज बताई गई है, जिसका समाधान अभी तक नहीं हुआ।

शहर में गुरुवार देररात आई आंधी बारिश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई जगहों पर आंधी बारिश में तार टूट गए और फाल्ट हो गए। जिसकी वजह से कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। ऐसे में लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। गर्मी के मौसम बिजली गुल होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौलागढ़ फीटर और 33 केवीए के क्षेत्र में आने वाले मोहल्लों की बिजली व्यवस्था गुरुवार की रात आई आंधी बारिश में बारिश में चरमरा गई। जिसमें स्टेशन रोड, आवास विकास, गौशाला रोड, घटिया गेट, संभल गेट, बड़ा बाजार आदि में रात भर बिजली ने काफी परेशान किया।
लोगों की नाराजगी
बिजली कटौती के दौरान लोग लगातार बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप समूह के माध्यम से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इससे उपभोक्ता में नाराजगी भी देखने को मिली। शुक्रवार की सुबह जाकर कहीं बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो सके। लोगों ने बताया कि हल्की आंधी बारिश में ही विभाग की लापरवाही के चलते बिजली गुल हो जाती है।
दिन में बिजली की सबसे बड़ी समस्या लो वोल्टेज है इसके संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय निवासियों की बात
अमन कोली, सभासद संभल गेट
स्टेशन रोड और पंजाबी कॉलोनी दिन भर में 4 से 5 घंटे कटौती की जा रही है। सबसे बड़ी समस्या तो आंधी बारिश में लाइट जाने के बाद हेल्पलाइन नंबर न उठाने की है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है।
समस्या का समाधान
यश मदान, निवासी पंजाबी कॉलोनी
गुरुवार की रात लगभग आधी बारिश के दौरान देररात 12 बजे लाइट गई थी जब सुबह 6:00 बजे तक नहीं आई तो विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप और संबंधित अधिकारियों को मैसेज डाला तब जाकर कहीं 6 से 7 घंटे बाद सप्लाई शुरू की गई। आंधी बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत मौलागढ़ फीटर पर ही आती है।
अरविंद गुप्ता, निवासी वैष्णो बिहार
गुरुवार की रात आंधी बारिश में मौलागढ़ फीटर सहित 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिर गए थे। जिससे सप्लाई शुरू होने में समय लग गया था। अभी कटौती के लिए कोई आदेश नहीं आया है। खराबी होने पर ही सप्लाई बंद की जाती है।
दिनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग चंदौसी
अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


