दिनभर नहीं निकली धूप, बादल और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

Feb 03, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - - घना कोहरा, सर्द हवाएं और धूप की कमी से जनजीवन प्रभावित घना कोहरा, सर्द हवाएं और धूप की कमी से जनजीवन प्रभावित संभल, संवाददाता। जिले में मौसम ने एक ब

दिनभर नहीं निकली धूप, बादल और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

जिले में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। जिसने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। दृश्यता इतनी कम रही कि सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह से ही आसमान में बादलों की मोटी चादर छाई रही। जिससे सूरज के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर करीब तीन बजे के बाद हल्की-सी धूप जरूर निकली, लेकिन वह इतनी कमजोर थी कि लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री व न्यूतनम तापमान 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। फरवरी माह के पहले हफ्ता में कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

जबकि बसंत पंचमी के बाद से मौसम सही होता था, लेकिन इस बार कोहरा, बारिश व कड़ाके की ठंड हो रही है। जिससे लोग काफी परेशान है। मंगलवार सुबह में कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। गर्म कपड़ों में लिपटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। कई अभिभावक बच्चों को छोड़ने खुद स्कूल तक गए। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी कठिन रहे। सुबह से ही गांवों की गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। बुजुर्ग और महिलाएं अलाव के पास बैठकर हाथ सेंकते नजर आए। ठंडी हवाओं ने तापमान में और गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है और अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर बाजारों पर भी साफ दिखा। आमतौर पर जहां सुबह से ही चहल-पहल रहती है। वहां सन्नाटा पसरा रहा। ठंड की वजह से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शाम होते-होते बाजार जल्दी बंद हो गए। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों, अलाव की लकड़ी और चाय की दुकानों पर जरूर कुछ रौनक देखी गई। चाय और सूप की दुकानों पर लोग ठंड से राहत पाने के लिए रुकते नजर आए। कुल मिलाकर जिले में मौसम ने लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया है और जनजीवन पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। बारिश और बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता संभल। जनपद में बीते रविवार को हुई बारिश और उसके बाद से लगातार आसमान में छाए बादलों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इस समय जिले में आलू की फसल की खुदाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। वहीं सरसों की फसल भी खेतों में खड़ी हुई है। बारिश के कारण सरसों की फसल कई जगह जमीन पर बिछ गई है। जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मोटी जमीन वाले इलाकों में आलू की खुदाई का काम बंद हो गया है। खेतों में नमी अधिक होने से मजदूरों का काम करना मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि दोबारा बारिश हुई तो आलू सड़ने और सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;