Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSevere Cold Grips Residents Fog Disrupts Daily Life and Transportation
ठंड से कांपते रहे लोग, दिन भर नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन

ठंड से कांपते रहे लोग, दिन भर नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन

संक्षेप:

Sambhal News - रविवार को ठंड और कोहरे ने लोगों को परेशान किया। सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए, जिससे धूप का अभाव रहा। दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। बाजार में रौनक कम रही और यातायात भी प्रभावित हुआ, ट्रेनों में देरी हुई। आम जनजीवन ठंड के कारण प्रभावित रहा।

Dec 29, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

रविवार को भी लोग ठंड से कांपते रहे। पूरा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं और धूप नहीं निकली। जिसके कारण गलन और बढ़ गई और बच्चे व वृद्ध घरों में दुबकने को मजबूर दिखाइए। रविवार को सुबह कोहरा छाया हुआ था। लोगों को आशा थी कि दोपहर में धूप निकलेगी और ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सूर्यदेव ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए और पूरे दिन ही धूप नहीं निकली। ठंड के कारण दुकानदार दुकानों के बाहर अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। ठंड के कारण बाजारों में भी रौनक कम ही रही। रविवार को बाजार का साप्ताहिक अवकाश थी इसलिए भी दुकाने कम खुली।

कुछ दुकानदार गलन व ठंड के कारण दोपहर में दुकान बंद करके चले गए। पिछले कई दिनों से कंपकंपा देने वाली ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कोहरा व ठंड के कारण यातायात भी प्रभावित बना हुआ। ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। रक्सौल से आनंद बिहार जाने वाली सदभावना एक्सपेस कोहरे के कारण आठ घंटे देरी से चन्दौसी पहुंची। गजरौला से चन्दौसी होकर अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा देरी से पहुंची। हाईवे पर भी सुबह के समय वाहन लाइट जलाकर व रेंग - रेंगकर चले। ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;