विशेष लोक अदालत में दो वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश संभल अनिल कुमार के कुशल...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,संभलSun, 22 Jan 2023 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश संभल अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन दोपहर दो बजे किया गया। पीठासीन अधिकारी अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट संभल स्थित चन्दौसी अशोक कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश/ रेप एण्ड पाक्सो निर्भय नारायण राय, सिविल जज सीनियर डिवीजन नोडल अधिकारी लोक अदालत मयंक त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वादकारी गण व न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। विशेष लोक अदालत का आयोजन करते हुए कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
