धनारी में बाइक की टक्कर से मां और दो माह का मासूम गंभीर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - गढ़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसका दो महीने का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है।

धनारी में बाइक की टक्कर से मां और दो माह का मासूम गंभीर घायल

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसका दो माह का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मौसमपुर निवासी रामकृष्ण पुत्र रोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई को उसकी पत्नी अपने भाई दुर्वेश के साथ अपने दो माह के बेटे को दवा दिलाने बंदरई जा रही थी। जैसे ही वे गढ़ी गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

पीड़ित ने बताया कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।