
महाविद्यालयों में तीसरे व पांचवें सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी पूरी
Sambhal News - नगर के एसएम कालेज और एनकेबीएमजी कालेज में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन फिजिक्स, कामर्स और होमसाइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्रों को प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना आवश्यक है।
नगर के एसएम कालेज व एनकेबीएमजी कालेज में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए दोनों कालेज में तैयारियां पूरी कर ली गई है। पहले दिन फिजिक्स, कामर्स और होमसाइंस की परीक्षा होनी है। परीक्षा का आयोजन दोपहर और शाम की पालियों में किया जाएगा। एसएम कालेज के परीक्षा नियंत्रक डा. सुनील कुमार ने बताया कि इस समय पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की छात्रों की मिड टर्म परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी बुधवार से शुरू हो रही हैं। इनका आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली की ओर से किया जा रहा है।
जबकि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरु जंभेश्वर विवि मुरादाबाद द्वारा कराई जानी हैं। हालांकि अभी तक इनकी डेटशीट नहीं आई है। उहोंने बताया कि सुबह की पाली में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं, इसलिए 11 बजे से एक बजे तक दूसरी पाली और तीन से पांच दूसरी पाली में परीक्षाएं होनी हैं।दोपहर की पाली में 320 जबकि शाम की पाली में 234 छात्र परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। परीक्षा नकल विहीन और सुव्यवस्थित कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र मे प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड और पहचान पत्र होना जरूरी है। वरना किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि एनकेबीएम कालेज में केवल फिजिक्स का पेपर होना है। दोपहर की पाली में छह जबकि शाम की पाली में नौ छात्राएं पंजीकृत है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




