
बेटियों को दिया जा रहा है आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
Sambhal News - कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने उन्हें विभिन्न तकनीकें सिखाईं, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षित रह सकें। छात्राओं ने आत्मविश्वास महसूस किया और उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय सरथल खेड़ा, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय आटा व सरोजिनी नायडू कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल व शहीद गिरीश चंद कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं को शुक्रवार को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें । प्रशिक्षक सुरेश कुमार सृष्टि,संतराम, ब्रजेश व रितेश ने छात्राओं को वन हैंड सेल्फ डिफेंस, फ्रंट किक, फ्रंट जंप किक, बैक किक, साइड कट, आदि की ट्रेनिंग दी । सुरेश कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं सेल्फ डिफेंस सीखने के बाद खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हैं व अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हुई हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्र भूषण ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जूनियर हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है l छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। जिससे बालिकाओं व महिलाओं को इनका लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




